जम्मू। उधमपुर जिला सेशन जज ने हत्या के आरोपी को बरी कर दिया। प्रासिक्यूशन आरोपी के खिलाफ कोर्ट में उसके खिलाफ आरोप साबित नहीं कर सका। जगन लाल पर हत्या का केस चल रहा था। आरोपी पर महिला की हत्या का केस दर्ज है। जज ने कहा कि पुलिस के केस में आरोपी के खिलाफ पेश किया गया रिकार्ड उसके खिलाफ आरोप साबित नहीं करता। लिहाजा उसे केस से मुक्त किया जाता है।