दोमाना। खजूरिया ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेेल दाती सजावती देव स्थान सैंथ अखनूर में 14 जनवरी सोमवार को मकर संक्रांति पर आयोजित की जाएगी। यह जानकारी रमेश खजूरिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर पूजा-अर्चना के अलावा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बिरादरी सदस्यों से सह परिवार पहुंच कर दाती सजावती का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया है।