सांबा। पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। इसी के चलते सुपवाल पुलिस ने नाका लगाया और एक ट्रक न. जेके 08ए-7813 को रुकने का इशारा किया। ट्रक चालक ने वाहन भगा लिया आगे जाकर ट्रक छोड़ कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया और जांच के दौरान ट्रक से 11 मवेशी मुक्त कराए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक सीज कर दिया। ब्यूरो