जम्मू। मेडिकल सेल एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल की कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को किया गया। इसमें इसमें संध्या गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव बनाई गईं। जबकि मुकेश गुप्ता मीडिया सेल जेएंडके के अध्यक्ष, हर्ष महाजन सचिव, रेखा राजपूत राष्ट्रीय अध्यक्ष वुमेन सेल होंगी।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर कार्यकारिणी गठन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठन काम करता है। लोग समाज की इस बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में संगठन का सहयोग करें। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या गुप्ता ने कहा कि सदस्यों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ा जाएगा। भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा। ब्यूरो