बसोहली। बसोहली के रैहण इलाके में तीखे मोड़ बोलेरो अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वाहन में करीब चार लोग सवार थे, जिनमे से दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार बसोहली से शीतलनगर की तरफ जा रही बोलेरो रैहण के नजदीक अनियंत्रित हो कर पलट गई। परिणामस्वरूप दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रवि कुमार निवासी कगरोड व बशीर अहमद निवासी रैहण के रूप मे हुई है। बशीर अहमद की स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।