फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सात घंटे बंद रही आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। आतंकियों को पकड़ने व मारने के लिए छेड़े गए अभियान को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को करीब सात घंटे तक वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया। इस दैरान यात्रियों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशान जम्मू जाने वाले यात्री हुए।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह से ही राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया था। जम्मू जाने वाले वाहनों को फ्लाटा, मांड व टिकरी में रोक कर रखा गया था। सूचना मिलने के बाद इन रोके गए वाहनों को सुबह करीब नौ बजे छोड़ दिया गया। लेकिन सुबह करीब 11 बजे फिर से जम्मू जाने वाले वाहनों के आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसी बीच आतंकियों के साथ एनकाउंटर शुरू होने की सूचना भी मिल गई। सभी नाकों को सख्त आदेश दिए गए कि किसी भी वाहन को जम्मू की तरफ जाने की अनुमति न दी जाए। इसके बाद देखते-देखते राजमार्ग पर रोके गए वाहनों की कतार बढ़ने लगी। यात्री परेशान होकर वाहनों से बाहर निकल आए। सभी बार बार राजमार्ग के खुलने की जानकारी हासिल करते रहे, लेकिन सेना व पुलिस ने किसी को भी आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इस बीच कुछ एंबुलेंस पहुंची, जिसे पुलिस ने आगे जाने दिया। शाम करीब पांच बजे सभी आतंकियों के मारे जाने की सूचना मिली तो पुलिस ने रोके गए वाहनों को आगे जाने की अनुमति दे दी। इसके साथ ही सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें