फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दी ट्रैफिक नियम की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। मोटर व्हीकल विभाग ने शनिवार को त्रिकुटा स्कूल में बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्हें ट्रैफिक नियम का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ शम्मी शर्मा ने विद्यार्थियोें से कहा कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वह किसी प्रकार का भी वाहन नहीं चलाएं। इसके अलावा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें। अठारह वर्ष की आयु होने पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करें। एआरटीओ ने कहा कि अब आनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने की व्यवस्था है। लाइसेंस बनाने की फीस को भी आनलाइन ही जमा करवाया जा सकता है। बाद में टेस्ट के जरिये लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। मौजूदा समय के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस को डाक सेवा के जरिये घर तक पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की गई है। एआरटीओ ने विद्यार्थियों से कहा कि कभी भी ओवरलोड वाहन में सवार नहीं हों। अगर कोई वाहन चालक अपने वाहन में क्षमता से ज्यादा सवारियों को बैठाता है तो उसकी शिकायत उन तक पहुंचाएं। हरसंभव कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें