फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडी के खिलाफ लाइनमैन का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। एसआरओ 59 को लागू करने, अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी बनाने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर मंगलवार को पीडीडी के लाइनमैन ने पीडीडी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इसलिए बार-बार उन्हें प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दोपहर के समय अनवर के नेतृत्व में पीडीडी कार्यालय के बाहर एकजुट हुए, जहां सभी ने पीडीडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सुरेश अंताल व अन्य लाइनमैन ने बताया कि एसआरओ 59, 381 को लागू न किए जाने के कारण लाइनमैन की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। हर रोज जान जोखिम में डाल कर काम करने वाले लाइनमैन को कई तरह की सरकारी सुविधाओं से पूरी तरह से वंचित रखा गया है। इन एसआरओ को घाटी में तो लागू कर दिया गया, लेकिन जम्मू संभाग में इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनकी मांग है कि इन दोनों एसआरओ को जल्द से जल्द लागू किया जाए। काम करते समय कई लाइनमैन घायल होते हैं और कुछ की मौत हो जाती है। सरकार की तरफ से वेलफेयर फंड की सुविधा प्रदान की जाती है, लेकिन कई कर्मचारियों को अभी तक फंड जारी नहीं किए गए हैं, जिसके कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि जम्मू संभाग के कर्मचारियों के साथ पहले भी अन्याय होता था और अब भी अन्याय किया जा रहा है। उनकी राज्यपाल से अपील है कि उनकी मांगों को पूरा करवा कर परेशानी को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें