फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे तक घायल खिलाड़ी की नाक से बहता रहा खून

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हाल में हो रही अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता में शुक्रवार को एक खिलाड़ी चोटिल हो गया। खिलाड़ी के नाक से खून बहता रहा और काफी देर तक वह जमीन पर ही लेटा रहा। उसके साथी उसके सिर पर पानी फेंकते रहे, लेकिन न तो आयोजकों की ओर से कोई आया और न ही विभाग की ओर से आयोजन स्थल पर कोई एंबुलेंस तैनात की गई थी। ऐसे में काफी देर के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

खिलाड़ी ने बताया कि वह अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता के तहत वुशू में अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व कर रहा था। इसी दौरान उसकी नाक पर प्रतिद्वंद्वी की किक लग गई और नाक से खून बहने लगा। इसके बाद उसने खेलना बंद कर दिया और उसके स्कूल के साथी उसे बाहर ले आए। लेकिन, एंबुलेंस न होने से वह हाल के बाहर ही लेट गया। उसके साथियों ने बताया कि करीब आधे घंटे तक वह जमीन पर ही लेटा रहा और वे उसके माथे पर पानी डालते रहे, ताकि खून बहना बंद हो जाए। उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि शायद गर्मी की वजह से नाक से खून आ रहा है। इस संबंध में आयोजकों ने बताया कि विभाग की ओर से हर कार्यक्रम के लिए अलग से कमेटी बनाई गई है। बच्चों की एंट्री से लेकर बच्चों की गिनती के लिए भी कमेटी है। ऐेसे में अगर वह खेल मुकाबले आयोजित करवाना बंद कर देते तो उन्हें फटकार लगती। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने एंबुलेंस भिजवा दी थी। बच्चे की हालत अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें