फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं में पढ़ने वाले छात्र पीयूष ने किया ऐसा काम, PM मोदी भी जानकर होंगे खुश

विज्ञापन
पीयूष और उसके माता पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कठुआ/बसोहली। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र पीयूष सपोलिया ने शत-प्रतिशत अंकों के साथ जिला में टॉप किया है। बसोहली के सेंट एनीज कांवेंट स्कूल के छात्र पियूष सपोलिया ने आठवीं की परीक्षा में 200 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में पीयूष ने कहा कि वह परीक्षा परिणाम से काफी खुश है। उसने बताया कि वह डाक्टर बनना चाहता है। पियूष की मां नीलम कुमारी शर्मा और पिता सुदर्शन कुमार दोनों सरकारी शिक्षक हैं। दूसरी पोजीशन पर जिले में 198 अंक पर रहने वाले विद्यार्थी रहे।

जिनकी सूची मंगलवार को डाइट बसोहली जारी करेगा। हालांकि, स्कूलों में उपलब्ध परीक्षा परिणामों के आधार पर टायनी स्कालर्स स्कूल की खुशबू ने 198 अंक हासिल किए हैं, जबकि वीर सावरकर हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली के ही आठवीं कक्षा के उदय अबरोल ने भी 198 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


उदय भविष्य में एक सफल स्पोर्ट्स मैन बनना चाहते हैं और बैडमिंटन में देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना लिए हुए हैं। उदय के पिता कुलदीप अबरोल सूचना विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां रेखा देवी गृहणी हैं। माता-पिता ने कुलदीप को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।

परीक्षा परिणामों के लिए पिछले एक सप्ताह से चल रहा लंबा इंतजार अब समाप्त हो गया है। जिला के सभी क्लस्टरों से काउंटर साइन होने के बाद परीक्षा परिणाम डाइट बसोहली पहुंच चुके हैं, जिन्हें मंगलवार सुबह कंपाइल कर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

विद्यार्थियों में पिछले कई दिनों से परिणामों को लेकर उत्सुकता थी, चूंकि इस बार डाइट बसोहली ने क्लस्टर स्तर पर परीक्षा परिणामों को तैयार करने के साथ ही स्कूलों को उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया था।

टायनी स्कालर्स स्कूल में मनाया गया जश्न
आठवीं के वार्षिक परिणाम घोषित होने के बाद जिन स्कूलों के बच्चों ने अच्छा किया है वहां जश्न का माहौल है। शत प्रतिशत परिणाम हासिल करने वाले टायनी स्कालर्स स्कूल में विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर जमकर जश्न मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य मनीषा गुप्ता ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि स्कूल की खुशबू ने 198 अंक हासिल कर नाम रोशन किया है। आठवीं की परीक्षाओं में टायनी स्कालर्स के 53 विद्यार्थियों ने भाग लिया जो सभी उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल के 26 विद्यार्थियों ने ए-1 ग्रेड हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें