फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में एक साथ लगाए जनता दरबार, सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर दूर की लोगों की समस्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी।
दूर दराज के पिछड़े इलाकों में जनता की परेशानियों को सुनने व उन्हें दूर करने के मकसद से कई क्षेत्रों में जनता दरबार आयोजित किए गए। डीसी राजोरी डॉ शाहिद इकबाल चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को जिले के बुधल, समोट, थन्नामंग दरहाल, गंभीर मुगलां मंजाकोट इलाकों में आयोजित जनता दरबारों में संबंधित तहसीलों के तहसीलदारों व एसडीएम ने भाग लेकर जनता की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर अधिकारियों ने मौके पर दजर्नों के हिसाब से लोगों को कई प्रकार के प्रमाणपत्र जैसे एसटी, एससी प्रमाणपत्र, पिछड़े वर्ग प्रमाणपत्र, स्टेट सब्जेक्ट, इनकम प्रमाणपत्र वितरित किए व उन्हें आधार कार्ड बनाने को लेकर आ रही परेशानियों को मौके पर दूर किया। इस दौरान लोगों ने बिजली व पीने के पानी की समस्या भी बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें