अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
कृषि विभाग में तीन दशकों से डीपीसी नहीं हुई। इसकी वजह से कई कर्मचारी ऐसे हैं, जो जिस पद पर नियुक्त हुए उसी पद पर रिटायर हो गए। तीस वर्ष से डेलीवेजरों को स्थायी नहीं किया गया। इन तमाम मुद्दों को लेकर रविवार एग्रीकल्चर टेक्नोक्रेट ने बैठक की। हाल ही में विभाग के निदेशक एके मल्होत्रा रिटायर हो गए हैं और यह पद खाली पड़ा है।
प्रधान सुरेंद्र रढोत्रा ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस पद पर ऐसा व्यक्ति तैनात हो जो विभाग के हित के लिए काम करें। पिछले कुछ समय में जितने भी निदेशक आए, वह बस अपना कार्यकाल पूरा कर चले गए। पिछले 35 सालों से डीपीसी कंडक्ट नहीं हुई। इस वजह से जेएईओ, एईओ इसी पर नियुक्त हुए और इसी पर रिटायर हो गए। जहां तक कि वीएईए के लिए सर्विस रूल अब तक फ्रेम नहीं किए गए। 296 डेली वेजर अपने स्थायी होने का वर्षों से इंतजार कर रहे हैं। वह लोग मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस मामले को गंभीरता से उठाया जाए और कोई अच्छा उम्मीदवार विभाग में निदेशक के पद पर तैनात किया जाए।