ज्यौंड़ियां (ब्यूरो)। पीएचई आई टी आई सीपी वर्कर्स एसोसिएशन डिविजन अखनूर द्वारा रविवार को खौड़ उपजिले के पीएचई स्टेशन कलीठ, ढांगर पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अस्थाई कर्मचारी के प्रधान प्रदीप शर्मा ने की। बैठक के दौरान उपस्थित पीएचई के स्थाई कर्मचारियों तो संबोधित करते हुए डिविजन प्रधान ने कहा कि सरकार तथा पीएचई विभाग हमारी मांगों को पूर्ण करने को लेकर खरा नहीं उतर रही है, क्योंकि सरकार द्वारा जो बायोमेट्रिक प्रणाली शुरू की भी गई व अखनूर में जीरो प्रतिशत हुई। अस्थाई कर्मचारियों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि 12 जून तक सरकार द्वारा अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई करने के लिए लिस्ट जारी नहीं की गई तो हम 13 जून को काम छोड़ हड़ताल करेंगे।
पेयजल की समस्या आई तो सरकार होगी जिम्मेदार
पीएचई की बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि यदि हड़ताल के बाद यदि लोगों को पेयजल की समस्या आई तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी। अस्थाई कर्मचारियों ने कहा कि हम लोग 20-20 सालों से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। सभी कर्मचारी इमानदारी से काम कर रहे हैं। कई कर्मचारी ऐसे भी हैं जिन्हें 9 महीने से वेतन तक नहीं मिला है। ऐसे में इन लोगों के लिए अपना और अपने परिवार का पेट पालना मुश्किल हो रहा है। इस मौके पर हलबंश लाल, फैजा राम, अश्वनी कुमार, हरदीप सिंह चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।