फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें-पीवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रेस क्लब के बाहर पुलवामा आत्मघाती हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान का पुतला भी जलाया। साथ ही पाकिस्तान को हमले का करारा जवाब देने की मांग की। कहा कि आतंकियों का उद्देश्य देश को तोड़ना है, जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी उदय भानू चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। चिब ने कहा कि पाकिस्तान लगातार आतंकवाद को समर्थन कर रहा है। केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने देश और राज्य के युवाओं ने भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने की अपील की। इस तरह के आत्मघाती हमले पाकिस्तान का असली चेहरा दिखाते हैं। पाक की आईएसआई और पाक सेना के निर्देशों पर ऐसे हमलों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने पुलवामा हमले के विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं को गिरफ्तार के लिए राज्य पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। जिला प्रशासन हिरासत में लिए युवाओं के खिलाफ मामले वापस लेकर उन्हें शीघ्र छोड़े। जम्मू में भारत विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यूथ कांग्रेस शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है। इस दौरान प्रदर्शन में पंकज बसोत्रा, साहिल शर्मा, एजाज चौधरी, चेतन वांचू, निमरनदीप सिंह, रंजीत चोपड़ा, मुद्दसर चौधरी, विशाल चोपड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें