दोमाना। स्कूटी की टक्कर लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि स्कूटी सवार घायल हो गया। कानाचक्क पुलिस ने मगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।
सोमवार देर रात करण सिंह (60) निवासी पुरखू मिश्रीवाला में जम्मू अखनूर सड़क पार कर रहा था कि इस बीच तेज रफ्तार स्कूटी (जेके02एयू- 4917 ) ने उसे टक्कर मार दी। करण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि स्कूटी सवार रोहित कुमार निवासी पुरखू को भी चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जीएमसी पहुंचाया। यहां पर करण सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि स्कूटी सवार का इलाज चल रहा है। बुजुर्ग का मंगलवार को अंतिम संस्कार पुरखू स्थित शमशान घाट पर कर दिया गया। वहीं कानाचक्क पुलिस ने स्कूटी सवार के विरुद्घ आरपीसी की धारा 279,337,304 ए में मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।