फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो क्लब की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरो क्लब की शानदार जीत
विज्ञापन

- फुटबाल में एकतरफा मुकाबले में जम्मू स्पोर्ट्स को पछाड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीजीएम साइंस कालेज के मैदान पर जारी सीनियर डिवीजन फुटबाल लीग प्रतियोगिता में हीरो क्लब ने एकतरफा मुकाबले में जम्मू स्पोर्ट्स को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। एक अन्य मुकाबले में यंग रोवर्स और जम्मू यूनाइटेड के बीच कांटे की टक्कर के बाद मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

हीरो क्लब के खिलाड़ियों ने शुरू से ही जम्मू स्पोर्ट्स पर जोरदार हमले जारी रखे और उन्हें आगे आने का कोई मौका नहीं दिया। हालांकि इस बीच जम्मू स्पोर्ट्स के खिलाड़ी कई बार बाल को लेकर गोल पोस्ट तक पहुंचे, मगर वे हीरो क्लब की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो पाए। हीरो क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार 7-0 से जीत अपनी झोली में डालकर अगले दौर में जगह बनाई। एक अन्य मुकाबले में यंग रोवर्स और जम्मू यूनाइटेड के बीच कांटे की टक्कर हुई। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से ही एक दूसरे पर जोरदार आक्रमण जारी रखे। यंग रोवर्स की ओर से उज्ज्वल ने 5वें मिनट में शानदार मूव बनाते हुए बाल को गोल पोस्ट में डालकर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई, लेकिन 20वें मिनट में वापसी करते हुए हर्ष मेहता ने शानदार गोल ठोककर 1-1 से बराबरी कर ली। इसके बाद दोनों ओर से जोरदार हमले हुए। मगर दोनों ही ओर से रक्षापंक्ति मजबूत होने से कोई भी खिलाड़ी गोल करने में कामयाब नहीं हो पाया। इन मुकाबलों में कौशल शर्मा, रिक्की कुमार, राकी, धीरज, सुरेश गुप्ता आदि तकनीकी अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें