जम्मू। उद्योग भवन जम्मू में मंगलवार को इलेक्ट्रानिक एवीडेंस मैनेजमेंट पर वर्कशाप हुई। इसमें विजिलेंस और क्राइम ब्रांच के कई पुलिस अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया। एफएसएल के निदेशक आनंद जैन ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर एफएसएल के संयुक्त निदेशक आगा हसन भी मौजूद रहे।
जैन ने अधिकारियों से बात करते हुए इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के संचालन के लिए क्षमता निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि कानून की अदालत में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य क्राइम सीन या संदिग्धों की खोज में अहम भूमिका निभाता है। इलेक्ट्रानिक साक्ष्य जांच के लिए महत्वपूर्ण सुराग प्रदान करता है। एफएसएल साइबर डिवीजन सुविधा एफएसएल श्रीनगर में कार्यात्मक है। जांच एजेंसियां इस सुविधा का उपयोग कर सकती हैं।
क्राइम सीन से इस तरह के सबूत इकट्ठा करने की आवश्यकता पर जोर दिया और एफएसएल के सुधार के लिए किए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने क्राइम सीन और संदिग्धों से इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के संग्रह और प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुतियां प्रस्तुत दीं।