फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के मौसम में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए ट्रैक पर लेगी डेटोनेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
ेजम्मू। कोहरे में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए सिग्नल से तीन सौ मीटर पहले डेटोनेटर और रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया जाएगा। डेटोनेटर के ऊपर से ट्रेन का इंजन गुजरने से तेज आवाज निकलेगी जो लोको पायलट को आगे सिग्नल होने की सुचना देगी। कोहरे के कारण लोको पायलट को सिग्नल साफ नहीं देखता है। कोहरे के मौसम में उत्तर रेलवे की ट्रेनें सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। ऐसे में ट्रैक पर अतिरिक्त सुरक्षा बरतने के लिए फॉगमैन को ट्रैक पर डेटोनेटर लगाने का जिम्मा सौंपा गया है। उत्तर रेलवेे के फिरोजपुर डिवीजन ने विभिन्न स्थानों पर डेटोनेटर लगाए जाएंगे। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि डेटोनेटर के साथ सिग्नल वाले खंभों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाए जाएंगे। टेप पर दूर से ट्रेन की लाइट पड़ने से वह चमकेगी और लोको पायलट को आगे सिग्नल होने की सुचना मिलेगी। रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप रेलवे क्रासिंग पर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें