फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने किया बेटी के किडनी करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मुस्लिम सहेली को किडनी दान करने संबंधी एलान कर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आई मनजीत कौर के पिता गुरदीप सिंह ने बेटी के किडनी दान करने का विरोध किया है। पिता के अनुसार आठ महीने से उनकी बेटी घर से बाहर है और किडनी दान करने से पहले उसने चर्चा करना तो दूर इस बारे में सूचित भी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में बेटी का यह निर्णय बहुत गलत है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब गुरदीप सिंह को बेटी के मुस्लिम सहेली को किडनी दान करने के बारे में पता चला तो दोपहर के समय प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। गुरदीप सिंह ने कहा कि शुक्रवार को उन्हें किसी ने बताया कि उनकी बेटी राजोरी की रहने वाली किसी लड़की को किडनी दान कर रही है। इसके बाद एक के बाद एक फोन आने लगे और वह परेशान हो गए। गुरदीप सिंह ने कहा कि उनकी बेटी किसी स्वयंसेवी संस्था से जुड़कर सामाजिक कार्य करने के दावे करती आ रही है, जबकि हकीकत यह है कि वह किसी तरह का सामाजिक कार्य नहीं करती है। केवल सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह के काम कर रही है। उधर, जब मनजीत को पता चला कि पिता प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखने जा रहे हैं, तो उसने श्रीनगर से फोन कर कहा कि उसके निर्णय को लेकर प्रेस वार्ता नहीं करे। अगर वह प्रेस वार्ता करते हैं, तो उसका कैरियर खत्म हो जाएगा। गुरदीप सिंह ने कहा कि मनजीत कौर किडनी दान कर केवल अपना कैरियर बनाने का प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया पर मनजीत कौर कह रही है कि वह परिवार के निर्णय के साथ किडनी दान कर रही है, जबकि इसमें किसी तरह की सच्चाई नहीं है। पूरा परिवार इसका विरोध करता है और जरूरत पड़ी तो इसको लेकर अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें