फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण की जांच को कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सरकार ने वन भूमि पर अतिक्रमण के मामलों की जांच के लिए समिति गठित की है। समिति खसरा नंबर 653 गांव रामनगर, तहसील कोटरंका तथा जिला राजोरी में वन भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की जांच करेगी। समिति में अतिरिक्त आयुक्त जम्मू को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति के सदस्यों में राजोरी के अतिरिक्त उपायुक्त, वन संरक्षक पश्चिम सर्कल राजोरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजोरी तथा एक डीएफओ सीसीएफ जम्मू शामिल हैं। समिति के अध्यक्ष समिति की सहायता के लिए किसी अन्य सदस्य को सह-चयन करने के लिए अधिकृत हैं। समिति दो महीने की अवधि के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें