फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल में जम्मू के नाम रहे पांच फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की तरफ से सोमवार को आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर में राज्य स्तर की अंतर संभाग बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जम्मू और कश्मीर दोनों संभाग के 140 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पांच फाइनल जम्मू संभाग व एक फाइनल कश्मीर संभाग के नाम रहा। इस अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी कटड़ा के डायरेक्टर स्पोर्ट्स अशोक कुमार मुख्य मेहमान थे। जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल संजीव कुमार विशेष मेहमान थे।
विज्ञापन

पहला फाइनल अंडर 14 लड़कों के वर्ग का खेला गया, जिसमें जम्मू संभाग के लड़कों ने 34-2 अंक के बड़े अंतर से जीत हासिल कर ट्राफी अपने नाम की। अंडर 14 लड़कियों के वर्ग के फाइनल में जम्मू संभाग की लड़कियों ने कश्मीर की लड़कियों को 20-19 अंक के नजदीकी मुकाबले में पराजित कर ट्राफी जीती। अंडर 17 लड़कों के वर्ग के फाइनल में जम्मू ने कश्मीर को 62-33 के अंतर से पराजित किया। अंडर 17 लड़कियों के फाइनल में जम्मू की लड़कियों ने 36-0 के अंतर से जीत हासिल की और कश्मीर की लड़कियों को एक भी अंक नहीं लेने दिया। अंडर 19 के फाइनल में लड़कों के वर्ग के मुकाबले में जम्मू ने कश्मीर को 53-40 के अंत से पराजित किया। अंडर 19 लड़कियों के मुकाबले में कश्मीर की लड़कियों ने जम्मू को 15-08 के अंतर से पराजित किया। खेले गए मुकाबलों में करतार सिंह, माणिक नरगोत्रा, रनबीर सिंह, कुलदीप कुमार व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें