फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहन सड़क पर पलटा, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बुधवार की सुबह जिले की मंडी तहसील के गांव साथरा में मंडी पुंछ मार्ग पर एक प्राइवेट स्कूल का टाटा विंगर वाहन बीच सड़क में पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार करीब 30 बच्चे बाल-बाल बचे। हालांकि करीब 15 बच्चों को मामूली खरोंच आई है। वे दूसरे वाहन से अपने स्कूल अथवा घरों को चले गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन काफी पुराना होने की वजह से उसकी ब्रेक फेल होने से यह हादसा पेश आया, लेकिन चालक की सूझबूझ और हिम्मत से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब पौने नौ बजे गांव चंडक स्थित एक प्राइवेट स्कूल का विंगर वाहन (जेके 12 5457) मंडी की तरफ से बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ आ रहा था। गांव साथरा में वाहन का ब्रेक फेल हो गया। इसका पता चलते ही चालक ने वाहन को रोकने के लिए जैसे ही सड़क किनारे लगे मिट्टी के ढेर पर चढ़ाने का प्रयास किया, तो वाहन बीच सड़क में पलट गया। इससे उसमें सवार बच्चे सीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों की आवाज सुुन कर आसपास से ग्रामीण एवं कुछ बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंचे और तुरंत दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बच्चों को बाहर निकाला। इस हादसे में से कुछ बच्चों को मामूली खरोंचें आईं, जिन्हें अभिभावक अपने साथ घरों को ले गए, जबकि अधिकतर बच्चे स्कूल चले गए। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों मोहम्मद शरीफ, अल्ताफ अहमद आदि का कहना है कि चालक की ड्राइविंग काफी अच्छी थी। यदि कोई अनाड़ी चालक होता तो वाहन नीचे खाई की तरफ गिरना था और उसमें सवार एक भी बच्चा जिंदा नहीं बचता। इन लोगों का कहना है कि एक तो वाहन काफी पुराना है और उस पर स्कूल प्रशासन द्वारा काफी अधिक संख्या में बच्चों को उसमें सवार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें