घगवाल पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल कर 15 मवेशी मुक्त कराए हैं। सूत्रों के अनुसार घगवाल पुलिस को सूचना मिली कि श्रीनगर की ओर पशु की तस्करी की जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में हाईवे के टपियाल में नाका लगाया। इस बीच एक वाहन न. एचआर 47सी 6010 को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। चालक ने वाहन को भगा लिया व आगे जाकर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। वाहन की जांच में अंदर 15 मवेशी लदे होने का पता चला। सभी को मुक्त कराया गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन सीज कर दिया है। ब्यूरो