जम्मू। तीन मंजिला इमारत से गिरने पर एक 14 साल की लड़की की मौत हो गई। मृतक लड़की पहचान सोनी कुमारी पुत्री महंत दास निवासी बिहार, वर्तमान में प्रीत नगर गंग्याल के रूप में हुई। जानकारी के मृतका का परिवार जम्मू में लंबे समय से रहता है। वीरवार को वह बिना परिवार को बताए तीन मंजिला इमारत पर पहुंच गई, जहां पैर फिसलने से नीचे गिर गई। वहां से उपचार के लिए उसे जीएमसी लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।