फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा पलटी, नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर समरोली इलाके में मंगलवार शाम को यात्रियों से भरी कार के पलटने से नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे चिनैनी की तरफ जा रही इनोवा कार नंबर जेके02एसी-0202 जैसे ही समरोली इलाके में पहुंची तो अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और कार मागर्क पर पलट गई। कार के पलटने से चालक सहित नौ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में घायलों की पहचान धीरज पुत्र शाम निवासी कोवा थनोआ, पल्लवी बंद्राल पुत्री शाम लाल निवासी कोवा थनोवा, शोभा देवी पत्नी संदूर सिंह निवासी चंपैड़ी, अक्ष पुत्र भजन लाल निवासी समरोली, मधु पत्नी मदन लाल निवासी समरोली, दर्शना देवी पुत्री काका राम निवासी घंटवाल चिनैनी, मीनू देवी पुत्री काका राम निवासी घंटवाल चिनैनी, शिवानी पुत्री भजन लाल निवासी समरोली व विकास पुत्र भजन लाल निवासी समरोली के रूप में हुई है। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल चल रहा है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें