सांबा। सलमीरी (विजयपुर) में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनेगा। बुधवार को डीसी सांबा सुषमा चौहान ने इस संबंध में जम्मू-कश्मीर खेल परिषद को 100 कनाल जमीन के दस्तावेज सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सांबा जिले में खेल प्रेमियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और बड़े पैमाने पर राज्य के लोगों को आकर्षित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स स्टेडियम का विकास किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि स्टेडियम के निर्माण के काम को जल्द पूरा करें।
इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सागवाली फुटबाल क्लब और करतार फुटबॉल क्लब के बीच एक मैच करवाया गया। इसे संगवाली फुटबाल क्लब ने जीता। जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव की ओर से मुख्य खेल अधिकारी अब्दुल कुयम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की प्रतिष्ठित परियोजना को राज्य सरकार को निर्माण राशि जारी करने के लिए भेज दिया गया है और जल्द से जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे।