जम्मू। बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस फेडरेशन की ओर से जम्मू यूनिवर्सिटी के जोरावर सिंह सभागार में 57वीं जूनियर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें 23 राज्यों के 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें रियासत के 250 युवक शामिल रहे। कार्यक्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने युवाओं को खेल के प्रति जागरूक किया। वहीं, नशे और अन्य हिंसा से दूर रहने की अपील की। ब्यूरो