जम्मू। परेड इलाके में आई एक महिला का बैग गुम हो गया। महिला के बैग में उसका मोबाइल, आधार कार्ड और कुछ रुपये पड़े थे। यह बैग वहां पर तैनात पुलिस कांस्टेबल राकेश बडयाल को मिला। राकेश ने बैग को परेड पुलिस चौकी में आकर जमा करा दिया। बाद में महिला की पहचान हुई। यह बैग रामबन की रहने वाली महिला सायमा वानो का था जो इस समय जम्मू के मलिक मार्केट में रहती है। पुलिस ने महिला को बैग सौंपा है।