पुंछ। पुलिस ने सात किलोग्राम भुक्की के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मोहम्मद मंसूर पुत्र मोहम्मद मकबूल निवासी नाटीपोरा (अंनतनाग) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार एसएसपी पुंछ रमेश अंगराल के निर्देश पर एसएचओ अंजर हुसैन मीर ने नशा तस्करी रोकने के लिए अभियान चला रखा है। इसी के तहत कार (जेके 22 0522) को जांच के लिए रोका तो चालक ने संदिग्ध हरकतें शुरू कर दीं। पुलिस ने उसे दबोच कर जब कार की तलाशी ली तो उसमें से सात किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।