फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। गांव नंदपुर टिब्बा में दो बच्चों की मां ने फांसी लगार आत्महत्या कर ली। हालांकि परिजनों ने उसकी मौत को हृदय गति रुकने से हुई मौत का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली की नंदपुर टीब्बा में एक महिला पूजा देवी पत्नी अश्वनी कुमार ने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी पाई गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पूजा के ससुराल वालों ने उसका पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और शव को बिश्नाह उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक पूजा देवी के पिता ने कहा के पूजा का पति पहले ही किसी अन्य मामले में सेंट्रल जेल जम्मू में बंद है। अब पूजा ससुरालियों पर ही निर्भर थी, लेकिन पिछले काफी समय से उसको प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके दो बच्चे हैं स्कूल में पढ़ते हैं। वह उसकी फीस देने में भी असमर्थ हैं। उसको घर चलाने के लिए खर्चा भी नहीं देते थे। कई बार उसने मायके आकर यह बात भी बताई थी कि मेरा देवर व बाकी लोग मुझे प्रताड़ित करते हैं। उसी वजह से उन्होंने उसे मार दिया है और अब उसे आत्महत्या का रूप दे रहे हैं। पुलिस से हमारी अपील है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए सच सामने लाया जाए।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने उन्हें पूरी कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें