जम्मू। नगरोटा पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास विफल करते हुए एक तस्कर को पकड़ा है। इस दौरान 12 मवेशियों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने नाके पर वाहन की तलाशी ली तो उसमें मवेशी बरामद हुए। आरोपी रफाकत अली अनंतनाग का रहने वाला है। वह मवेशियों को कश्मीर ले जा रहा था।