जम्मू। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने सीडीएफ को गलत तरीके से जारी करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी के चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने कहा कि असेंबली निलंबित चल रही है। तब भी सीडीएफ जारी हो रहा है। यह कुछ नेता और अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा निलंबित होने की स्थिति में प्लानिंग विभाग की ओर से सीडीएफ जारी नहीं किया जाना चाहिए। यह गलत है। उन्होंने राज्यपाल एनएन वोहरा से मसले पर जांच करने की मांग की है। इस मौके पर गगन प्रताप, राजेश पडगोत्रा, राजेश्वर सिंह, नरोत्तम सिंह, केके शर्मा, राजेश, निर्मल किशोर, विश्व सिंह और अन्य मौजूद रहे।
-----------------
विधायकों का सीडीएफ फंड हो बंद
जम्मू। जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने शनिवार को प्रदर्शन कर विधायकों के सीडीएफ को बंद करने की मांग उठाई।
जानीपुर में प्रदर्शन करते हुए मूवमेंट के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि चहेतों को काम बांटा जा रहा है। भाजपा सरकार के मंत्री फिर से मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। अब रियासत में हिंदी नेता बनाने के सपने लोगों को दिखाए जा रहे हैं। पहले भाजपा सरकार विकास कार्य करवाने में असमर्थ रही है। उन्होंने रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को बाहर निकालने की मांग भी प्रदर्शन के दौरान उठाई। ब्यूरो