फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधाधारी आश्रम से सटे जंगलों में लगी भीषण आग, कई पेड़ जलकर हुए खाक

Tue, 22 May 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जंगलों में लगी आग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
राजोरी। जैसे-जैसे मौसम गर्म होता जा रहा है, वैसे-वैसे जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती रही हैं। पिछले दो दिन में शहर के दो अलग-अलग जंगलों में लगी आग पर दमकल कर्मियों ने समय पर काबू तो पा लिया, लेकिन फिर भी इससे वन संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


शहर के दूधाधारी आश्रम से सटे जंगलों में अचानक आग लग गई। आश्रम में काम कर रहे कुछ लोगों ने जंगलों से आग की लपटें निकलते देखी तो वन विभाग को सूचित किया। आश्रम परिसर के पास वन विभाग के कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने अपने अधिकारियों को सूचित किया व विभाग ने बिना समय गंवाए फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया।

आधे घंटे के भीतर ही दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे व आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। वन विभाग और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पा लिया व वन संपत्ति को अधिक नुकसान से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की शाम को शहर के बीजीएसबी विवि से सटे जंगलों में भी आग लगने की घटना हुई, पर वहां भी आग पर समय पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें