फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एथियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल में प्रदेश के 13 फेंसर का चयन

विज्ञापन
ए​शियन गेम्स के ट्रायल के लिए चुने गए जम्मू-कश्मीर के फेंसर फोटो एसो.
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के फेंसर खिलाड़ियों इतिहास रचने से एक दूर है। 13 फेंसर का एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल के लिए हुआ है। ऐसा पहली बार है जम्मू-कश्मीर से इतने ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों इन गेम्स के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे। ।
जम्मू-कश्मीर फेंसिंग एसोसिएशन (जेकेएफए) ट्रायल देश के विभिन्न शहर में एक साथ होंगे। फेंसिंग सेबर के ट्रायल पूणे में होंगे। वहीं फॉयल के औरंगाबाद और ईपी के पटियाला के साईं सेंटर में होंगे। जम्मू-कश्मीर से फेंसिंग के सेबर में विशाल थापर, सागर साही, उदयवीर सिंह चंडेल, श्रेया गुप्ता, ऋषिका खजूरिया, कृतार्थी कोतवाल शामिल हैं। ईपी में अजय कुमार, सोहित ठाकुर, सूफियाना वहीद सोहिल, शिवांशी कपूर जबकि फॉयल में रिया बख्शी, प्रणय सिंह और विनय गुप्ता शामिल है। इन खिलाड़ियों के ट्रायल के लिए चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार किया गया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि जम्मू-कश्मीर में फेंसिंग के बढ़ते महत्व को बयां करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों दोनों के समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाती है। जेकेएफए के अध्यक्ष विजय कुमार, महासचिव एडवोकेट सुप्रिया चौहान और अंतरराष्ट्रीय रेफरी राशिद अहमद चौधरी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि एशियाई गेम्स के ट्रायल्स के लिए खिलाड़ियों का चयन उनकी योग्यता व समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें