फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: पीडीपी में शामिल हुए 13 कॉर्पोरटर, श्रीनगर के डिप्टी मेयर के भी पीडीपी में जाने की चर्चा

Wed, 13 Feb 2019 12:54 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर नगर निगम - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार को तेरह कारपोरेटर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि पीडीपी में शामिल होने वाले कारपोरेटर डिप्टी मेयर शेख इमरान के समर्थक हैं। 
विज्ञापन


पार्टी में शामिल होने वालों में सुमैरा अख्तर, नाजिर इनायत, अहमद अकीब रेंजू, आरिफ बाबा, वहीद डार, फारूक मीर, अशरफ पालपोरी, फैंसी अशरफ  जान, शहजाद, निगहत, कुलसुमा और फिरदौस अहमद शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक डिप्टी मेयर भी पीडीपी में शामिल होने वाले हैं।

पीडीपी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद खुर्शीद आलम ने पार्टी में शामिल होने वाले कारपोरेटर का स्वागत किया और कहा कि चार और कारपोरेटर पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। वे फिलहाल जम्मू में फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीडीपी में इनके शामिल होने से पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी। कार्यक्रम में खुर्शीद आलम सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल रहमान वीरी, मोहम्मद अशरफ  मीर और एजाज अहमद राथर उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें