फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: 12वीं पास आतंकी को मिलते हैं 50 हजार रुपए हर महीने

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में युवाओं को आतंकी बनाने वाला बुरहान अपने मकसद में काफी हद तक कामयाब हो चुका है। आतंक का नया चेहरा बुरहान पढ़ा-लिखा होने के साथ साइबर की दुनिया का माहिर है, जिसके पास विदेशी तकनीक का साइबर का खुफिया तंत्र है।
विज्ञापन


यही कारण है कि उसका आए दिन एक नया वीडियो सोशल साइट पर आ जाता है। बुरहान कश्मीर के युवाओं को आतंकी बनाने के मकसद से काम कर रहा है। पिछले एक महीने के दौरान वह चालीस से अधिक युवाओं को आतंकी बना चुका है।

खुफिया सूत्रों का कहना है कि बुरहान ने आतंकी बनाने के लिए न्यूनतम शिक्षा बारहवीं पास रखी है। वह आतंकी बनने के लिए प्रतिमाह 50 हजार रुपये का वेतन देता है।
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों में बुरहान ने शोपियां और पुंछ जिलों में गुपचुप तरीके से आतंकी शिविर बनाकर इन भर्ती किए आतंकियों को ट्रेनिंग दी है। इस्लाम के नाम पर इन युवकों के अंदर कूट-कूट कर जहर भर दिया है।
विज्ञापन

पाक ने दिया छह करोड़ का आफर

सूत्रों का कहना है कि बुरहान के पास विदेशी तकनीक वाला साइबर तंत्र है। जो उसके आसपास के दो किलोमीटर के दायरे में मोबाइल नेटवर्क को जाम कर देता है। इसकी वजह से उसको कोई ढूंढ नहीं पाता।

बुरहान का साइबर तंत्र इतना मजबूत है कि वह अपनी फोटो और वीडियो सोशल साइट पर अपडेट करके युवकों को अपने साथ जोड़ने की बात कह जाता है, लेकिन उसका पता नहीं चल पाता।

सूत्रों का यह भी कहना है कि पाकिस्तान ने बुरहान को अपने देश आने के लिए छह करोड़ रुपये देने का आफर दिया था। पाक चाहता था कि बुरहान उनके देश आकर युवाओं को आतंक की ट्रेनिंग दे, लेकिन बुरहान ने यह कह कर मना कर दिया था कि वह कश्मीर में रहकर कश्मीरी युवकों को आतंकी बनाकर आतंक फैलाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें