जम्मू। 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में विंटर जोन में आने वाले स्कूलों का परिणाम समर जोन में आने वाले स्कूलों की तुलना में ज्यादा रहा है। इसके कई कारण हैं। विंटर जोन में कश्मीर संभाग के सभी जिले और जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिला पूरा, जबकि कठुआ, पुंछ, राजोरी, उधमपुर और रियासी जिले के कुछ स्कूल आते थे। एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद विंटर और समर जोन की परीक्षाएं एक साथ मार्च से अप्रैल के बीच करवाने का फैसला लिया। ऐसे में विंटर जोन के बच्चों को तैयारी के लिए डेढ़ साल तक का समय मिला है। जबकि, समर जोन में आने वाले बच्चों को एक साल से भी कम समय में परीक्षाएं देनी पड़ी हैं। इस कारण ही कश्मीर संभाग का परिणाम काफी अच्छा रहा है।
लड़कों का परिणाम
आर्ट्स संकाय-1850 डिस्टिंक्शन, 5987 फर्स्ट डिविजन
कामर्स संकाय-1033 डिस्टिंक्शन, 1374 फर्स्ट डिविजन
साइंस संकाय-8400 डिस्टिंक्शन, 1132 फर्स्ट डिविजन
लड़कियों का परिणाम
आर्ट्स संकाय-4468 डिस्टिंक्शन, 7893 फर्स्ट डिविजन
कामर्स संकाय-914 डिस्टिंक्शन, 469 फर्स्ट डिविजन
साइंस संकाय-10606 डिस्टिंक्शन, 9346 फर्स्ट डिविजन