जम्मू। बख्शी नगर पुलिस ने दो कश्मीरी लोगों को 500 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। उनकी पहचान रियाज अहमद और एजाज अहमद निवासी अनंतनाग के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जिला स्पेशल ब्रांच और पुलिस ने महेशपुरा चौक पर नाका लगाया था। इस दौरान जांच में यह सफलता पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो