रामबन। चंद्रकोट पुलिस ने वीरवार की देर शाम जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से पंजाब जा रहे एक ट्रक से 531 किलोग्राम भुक्की बरामद की है।
ट्रक जेके 03सी-4086 को जांच के लिए रोका तो सेब के डिब्बे के नीचे रखीं बोरियों से 531 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। इस पर चालक सुख देव सिंह निवासी कपूरथला पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो