जम्मू। श्रीनगर जिला पुलिस लाइन में बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने जवानों से मुलाकात की। मनोज वाजपेयी ने जम्मू कश्मीर में मिले सम्मान और सहयोग की तारीफ की। भिक्कू महात्रे से मशहूर हुए वाजपेयी ने कहा कि उनके लिए फोर्स हमेशा सम्मानजनक रही है और उनसे प्रेरणा ले चुके हैैं। फिल्म प्रोड्यूसर कृष्णा डीके के साथ घाटी पहुंचे वाजपेयी ने कहा कि वह घाटी के दृश्य और घटनाओं को सही तरीके से फिल्मों में पेश करेंगे।