जम्मू। शहर के बठिंडी इलाके से एक नाबालिग का अपहरण हो गया। परिवार ने बठिंडी पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार ने बताया कि वह घर से बाहर गई थी और वापस नहीं लौटी। पुलिस ने इसे लेकर कई लोगों से पूछताछ की है। लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।