जम्मू। सरकारी जमीन में साजिश के तहत दिए गए 20 अवैध कब्जा धारकों के हकों को उपायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने खत्म किया है। उन्होंने 256 कनाल स्टेट लैंड गांव नगरोटा, खानपुर, जगती, बमयाल, दुंग और मढ़ में 20 अवैध हकों को खत्म किया।
राजस्व विभाग के रिकार्ड में जमीन सरकार के नाम पर निकली है। इसी कार्रवाई में पाया गया कि साजिश के तहत इस जमीन का हक व्यक्ति विशेष को दे दिया गया था। इस पर तहसीलदार नगरोटा राजेश कुमार, तीन पटवारी रियाज अहमद, फकीर अहमद और अरविंद्र सिंह को भी प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। ब्यूरो