जम्मू। रायपुर सतवारी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने डोगरी नृत्य पर शानदार प्रस्तुति दी। भारतीय कला संगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने डोगरी नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान वैष्णो रानी मुख्य अतिथि मौजूद रही।