फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने फिर शुरू की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मानदेय बढ़ाने व अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग पर आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर ने सोमवार को एक बार फिर से शहीद भगत सिंह पार्क में धरना देकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। सभी ने दोपहर तक धरना देकर प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स का कहना है कि पूर्व राज्यपाल ने 500 रुपये मानदेय बढ़ा कर उनके साथ धोखा किया है। अब जब तक सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी सेंटर में ताला लगा कर जिले के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्कर्स शहीदभगत सिंह पार्क में पहुंची, जहां पर सभी ने धरना देकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। इस दौरान जमकर सरकार व आईसीडीएस विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। अंजू शर्मा ने कहा कि पूर्व राज्यपाल व उनके सलाहकार ने भी सरकार की तरह उनके साथ धोखा व मजाक किया है। करीब तीन महीने हड़ताल चलने पर राज्यपाल के सलाहकार ने 25 अगस्त तक मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर हड़ताल को बंद करवाया था। कुछ दिन पहले सचिवालय से 500 रुपये मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी किया गया। यह आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर के साथ मजाक करना है। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर इसको किसी कीमत पर भी मंजूर नहीं करेंगी। हड़ताल के दौरान सभी ने कम से कम दस हजार रुपये मानदेय करने की मांग की थी, लेकिन औपचारिकता के लिए 500 रुपये बढ़ा कर धोखा किया जा रहा है। दो बार सभी ने प्रदर्शन कर राज्यपाल व सलाहकार को सोचने का समय दिया था, लेकिन किसी ने भी मांग को पूरा नहीं किया है। इसलिए अब सभी ने निर्णय लिया है कि अब अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर केंद्र सरकार को होश में लाया जाएगा, क्योंकि जानते हुए भी केंद्र सरकार उनके लिए कुुछ नहीं कर रही है। जब तक सभी मांगें पूरी नहीं की जाती है, तब तक हड़ताल व धरना प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें