फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात से सुबह तक जमकर बरसे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रविवार रात से सोमवार सुबह तक बादल जमकर बरसे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदले रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 11 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो सोमवार सुबह करीब दस बजे तक जारी रही। सुबह के समय जब लोग घरों से बाहर निकले तो सड़कें व गलियां पानी से भरी थीं। शहर के कई हिस्सों में गंदगी सड़कों पर फैली हुइ थी। एमएच चौक इलाके में नाला ब्लाक होने पर गंदगी राजमार्ग बह रही थी। उधर, सैरगाह रोड पर पस्सी गिरने से आवागमन बंद हो गया। इससे देविका के मंदिरों की तरफ जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सैलां तालाब जाने वाले लोग भी परेशान रहे। दस बजे के बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ। इसके बाद धूप निकली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात से सोमवार सुबह तक 60 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें