फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: एक हफ्ते बाद शुरू हुआ क्रॉस एलओसी ट्रेड, 13 ट्रक गए पाक

Thu, 02 Aug 2018 02:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
cross loc trade - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पुंछ में बुधवार को एक हफ्ते बाद एक बार फिर पुंछ जिले में चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन के रास्ते नियंत्रण रेखा के आर-पार चलने वाला व्यापार क्रॉस एलओसी ट्रेड बहाल हो गया। इसमें भारत की तरफ से सामान से लदे 13 ट्रक उस पार भेजे गए, जबकि नियंत्रण रेखा के उस पार से सामान से लदे पीओके के 2 ट्रक इस पार पहुंचे।
विज्ञापन


देर शाम को दोनों तरफ के ट्रक सामान उतारने के बाद अपने-अपने वतन लौट गए। इसके बाद राह-ए-मिलन के गेट बंद कर दिए गए। गौरतबल है कि पाकिस्तान में चुनाव के चलते पिछले हफ्ते चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन के रास्ते होने वाला क्रास एलओसी ट्रेड स्थगित किया गया था। इसके चलते पिछले हफ्ते एक भी ट्रक नियंत्रण रेखा के आर-पार नहीं हो पाया था। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ के अधिकारी आपस में मिले।

इसके बाद चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन पर बने गेट खोले जाने पर सबसे पहले भारत की तरफ से सामान से लदे 13 ट्रक उस पार तेत्रिनोट स्थित क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर गए। इस दौरान उस पार से 2 ट्रक सामान लेकर चक्कां दा बाग के क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें