जम्मू। बागे बाहु इलाके में अधिक नशा करने से एक युवक की हालत खराब हो गई। उसे परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाहु फोर्ट निवासी मुजफ्फर को लोगों ने सड़क पर बेसुध पड़ा देखा। उसके परिजनों को जानकारी दी गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को डाक्टरों ने बताया कि उसने अधिक नशा किया हुआ था, जिससे उसकी हालत खराब हुई है। पुलिस जांच कर रही है।