फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशवंत सिन्हा एलओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। भारत पाक सीमा पर चल रही गोलीबारी के बीच शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा एलओसी नौशेरा का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नौशेरा के गनया, लंगर, भजनोवा, डंनका गांवो का दौरा कर पीड़ित ग्रामीणों का भी हाल चाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों लिए गोलीबारी से बचने के लिए बनाए गए बंकरों का भी दौरा किया। सिन्हा ने ग्रामीणों से वादा किया वो जल्द ही केंद्र से फायरिंग में नुकसान होने वालों के लिए मुआवजे की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि हर गांव में पाक की ओर से की गई गोलीबारी में घायल हुए ग्रामीणों के इलाज लिए बेहतर सुविधा वाले एक क्लीनिक होने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए वो केंद्र से बातचीत करेंगे। इस दौरान उनके साथ में एसडीएम नौशेरा, एसडीपीओ राजोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें