फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते बारहवीं का पेपर स्थगित

Mon, 02 Mar 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जम्मू संभाग के समर जोन के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में बारहवीं कक्षा का मंगलवार तीन मार्च को होने वाले सभी पेपर स्थगित कर दिए हैं।
विज्ञापन


तीन मार्च को गणित, सोशियोलॉजी और एप्लाइड मैथेमैटिक्स के पेपर होने थे। स्कूली शिक्षा बोर्ड की सचिव वीणा पंडिता ने अमर उजाला को बताया कि संभाग में खराब मौसम की वजह से मंडलायुक्त शांतमनु और अन्य जिला उपायुक्तों के सुझाव के अनुसार तीन मार्च को होने वाले पेपर स्थगित कर दिए गए हैं।

बहरहाल संभाग में डेटशीट के अनुसार बाकी के पेपर होंगे। छह मार्च को जनरल इंग्लिश का पेपर तय डेटशीट के अनुसार ही होगा। वहीं मंगलवार को होने वाले पेपर के स्थगित होने से चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरह तरह की चर्चाएं रहे जिसमें पेपर लीक होने की भी चर्चा रही। बहरहाल बोर्ड ने ऐसी चर्चाओं को कोरी अफवाह बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें