फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थनपाल क्षेत्र में फिर गिरा पहाड़ी का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के थनपाल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को धरान की पूरी पहाड़ी भरभरा कर गिर गई। राहत की बात यह रही कि पहाड़ी के गिरने के समय कोई वाहन आदि नीचे की तरफ सड़क पर नहीं था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दो फरवरी को इसी पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ था। इस दौरान पहाड़ी का काफी सारा हिस्सा नीचे आने के कारण लगभग तीन सौ मीटर के करीब सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। पहाड़ी से गिरा मलबा नाले में गिरा था। इस दौरान रियासी से नरलू धरमाडी माहौर जाने वाले वाहनों को सलाल-अरनास मार्ग की तरफ से होकर जाना पड़ा। लगभग पंद्रह दिनों के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को खोला गया था। हालांकि अभी भी यहां पर से वाहनों को गुजरने में काफी परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को दोपहर के समय पहाड़ी पर पहले से भी ज्यादा भूस्खलन हुआ और पूरी पहाड़ी भरभरा कर नीचे गिर गई। इस दौरान काफी देर तक धूल मिट्टी छाई रही। दोपहर बाद माहौर की तरफ जाने वाले वाहनों को फिर से सलाल अरनास की तरफ से गुजरकर जाना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार मौजूदा समय के दौरान सड़क का कुछ दिनों के भीतर दोबारा बना पाना नामुमकिन है। ग्रामीण क्षेत्र नरलू गाडी गब्बर ठाकराकोट पनासा आदि तक पहुंचने के लिए दूसरा विकल्प अरनास है, जो काफी दूरी पर पड़ता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें